{"_id":"669aa801f11487cd17026399","slug":"medical-superintendent-should-reserve-10-beds-each-for-dengue-patients-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120965-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चिकित्साधीक्षक डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड करें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चिकित्साधीक्षक डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड करें सुरक्षित
Fri, 19 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
डेगूं वार्ड
मैनपुरी। जिले में बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएमओ ने डेंगू अलर्ट जारी किया है। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीएचसी पर 10-10 बेड डेंगू के मरीजों के लिए सुरक्षित रखें। वहीं जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि यदि पांच से अधिक बुखार के मरीज किसी गांव में पाए जाते हैं तो वहां टीम भेजकर मरीजों को उपचार दिया जाए।
पिछले कुछ दिनों से अचानक जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार से पीड़ित एक बालक की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए सीएमओ ने जिले में डेंगू अलर्ट जारी किया है। महाराजा तेज सिंह अस्पताल और सभी सीएचसी पर डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगी सभी टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक करें। डेंगू के लार्वा की भी घरों में जांच करें। यदि कहीं लारवा मिलता है तो वहां विशेष अभियान चलाया जाए। सीएमओ के निर्देश पर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में इंडोर वार्ड की दूसरी मंजिल पर 20 बेड का डेंगू वार्ड सुरक्षित किया गया है। यहां स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है।
बुखार से पीड़ित सभी मरीजों की कराई जाए जांच
सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अस्पतालों में आने वाले बुखार के सभी मरीजों की जांच कराएं। डेंगू या मलेरिया संदिग्ध पाए जाने पर उसकी एलाइजा जांच अवश्य कराएं। यदि कोई मरीज डेंगू या मलेरिया का कन्फर्म होता है तो उसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को भी दी जाए। सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण टीम के साथ ही मलेरिया विभाग को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।