फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical store owner mistaken for customer turned out to be Delhi Police caught while giving intoxicants

UP News: मेडिकल स्टोर वाला जिन्हें समझ रहा था ग्राहक, वो निकली दिल्ली पुलिस...नशे की दवा देते हुए दबोचा

Fri, 26 Jul 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 10:16 AM IST
सार

आगरा में नशे की दवा के काले कारोबार को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाया। इस जाल में दवा माफिया आसानी से फस गया। पुलिस ग्राहक बनकर आई थी। जैसे ही मेडिकल वाले ने नशे की दवा दी, तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
medical store owner mistaken for customer turned out to be Delhi Police caught while giving intoxicants
नशीली दवा कारोबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिल्ली पुलिस ने नशे की दवाओं की कालाबाजारी के आरोपी को पकड़ने के लिए ग्राहक बनकर गई। नोट के नंबर लिखे और मेडिकल स्टोर संचालक से दवाएं मांगी। दवाएं देते ही आरोपी को पकड़ लिया। कई दिन से दिल्ली पुलिस इनकी रेकी कर रही थी।
विज्ञापन



 

दिल्ली में नशे की दवाएं जब्त होने पर इनकी खरीद आगरा से होने की जानकारी मिली। इस पर दिल्ली पुलिस ने यहां रैकी भी की। थाना कोतवाली में पुलिस ने नोटों के नंबर दर्ज कराए और इनको लेकर बृहस्पतिवार की शाम ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। संचालक से नशे की गोली का डिब्बा मांगा और बिना बिल के ही दवाएं दे दी। इस पर पकड़कर थाने लेकर आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल में 500 करोड़ की दवाएं जब्त
आगरा से कई राज्यों में दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। नकली, सरकारी दवाओं, री-पैकिंग, एक्सपायर्ड दवाओं का भी कालाबाजारी पकड़ी गई है। दवा माफिया का आगरा से बांग्लादेश और नेपाल तक नेटवर्क है। बीते 10 साल में यहां से करीब 500 करोड़ की दवाएं और मशीनें जब्त हो चुकी हैं।

 
विज्ञापन

2023: बिचपुरी-जगदीशपुरा क्षेत्र में नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी।
2021: गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी।

2021: आवास विकास कॉलोनी में सुधीर राजौरा, प्रदीप राजौरा और मथुरा के सौरभ को एक्सपायर्ड दवाओं की रीपैक की फैक्टरी पकड़ी।
2020: कमला नगर निवासी विक्की अरोड़ा, कपिल अरोडा के दो गोदाम पकड़े। यहां नशे की दवाएं जब्त कीं।

2020: कमला नगर में पंकज गुप्ता का अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा। ये नकली और सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करता था।
2019: फतेहाबाद के निबोहरा में नकली एंटीबायोटिक इंजेक्शन और दवाएं पकड़ी।

2018: पंजाब एसटीएफ ने 17 लाख के कफ सिरप पकड़े।
2018: फ्रीगंज में दो गोदाम से एंटीबायोटिक समेत कई तरह की दवाएं जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed