{"_id":"69732687600533e1190daa32","slug":"medical-store-burgled-in-kheragarh-medicines-worth-lakhs-and-cash-stolen-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेडिकल स्टोर के तोड़ दिए ताले...दवाइयां और हजारों की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेडिकल स्टोर के तोड़ दिए ताले...दवाइयां और हजारों की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 23 Jan 2026 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:13 PM IST
सार
आगरा के खेरागढ़ में मेडिकल स्टोर के ताले काटकर चोर लाखों की दवाइयां और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ कस्बे में बस स्टैंड के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये की दवाइयों के साथ नगदी भी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित व्यापारी पवन मित्तल ने बताया कि चोर दुकान से करीब 10 से 12 हजार रुपये की नगदी और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की महंगी दवाइयां चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उठा हुआ देखने पर उनको सूचना दी,सूचना मिलने पर सुबह करीब सवा छह बजे पवन मित्तल दुकान पर पहुंचे, जहां अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है। कस्बे में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।