{"_id":"5e3c5ce18ebc3ee5b9535068","slug":"medical-examination-of-chinese-tourists-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ताजमहल देखने आए चीन के 42 पर्यटकों की स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ताजमहल देखने आए चीन के 42 पर्यटकों की स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण
Fri, 07 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक चीन के 42 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। किसी भी पर्यटक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं, चीन की यात्रा से लौटे 40 लोगों की सूची शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई थी।
इसमें से 37 लोगों से रैपिड रिस्पांस टीम संपर्क कर चुकी है। सभी की स्थिति ठीक है। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वत्स के मुताबिक मंगलवार को एक संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
कोरोना वायरस के संबंध में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का भी आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए गए। किसी संदिग्ध मरीज के सामने आने पर उसको भर्ती करने, सैंपल लेने आदि व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाना है।

डीएम ने आइसोलेशन वार्ड के इंतजाम देखे
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए इंतजाम, डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया।
नए ओपीडी विंग में निर्माणाधीन वॉटर रिजवॉयर का कार्य जल्द पूरा करने और परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। मरीजों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं, वैक्सीन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार वत्स भी उपस्थित रहे।