{"_id":"5ff9f2ba8ebc3e33ae548f7b","slug":"medical-camp-kasganj-news-agr4757089147","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था की स्थिति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था की स्थिति मिली
विज्ञापन
कासगंज के अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करतीं चिकित्
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर पर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान 76 गर्भवती महिलाओं की जांच पड़ताल की गई। 12 महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था पाई गई।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मारूति माहेश्वरी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण के बीच और अधिक सतर्कता की जरूरत है।गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाएं शासन की योजनाओं की जानकारी रखें और आशा के संपर्क में भी रहें।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को विटामिन की गोलियों व फलों का वितरण किया गया। महिलाओं की कोरोना जांच के अलावा हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. आकाश सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाएं मानसिक तनाव न लें और सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाएं।
विज्ञापन
इस दौरान काउंसलर प्रीती गौड, पूनम सक्सेना, संध्या यादव, प्रियंका दीक्षित आदि मौजूद रहे।