फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MEd examinations at Agra University will begin on August 4

Agra University: एमएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी, चार अगस्त से होंगी शुरू; इन जिलों में बनाए गए नोडल केंद्र

Mon, 20 Jul 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं चार अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
MEd examinations at Agra University will begin on August 4
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएड द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27) तथा चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की मुख्य, पुर्नपरीक्षा एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 4 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों को परीक्षा कार्यक्रम भेजते हुए समय से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद (शिकोहाबाद सहित) और मैनपुरी में नोडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 
विज्ञापन


आगरा जिले के लिए राजा बलवंत सिंह कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां जिले के 10 एमएड. महाविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। मथुरा में बीएसए. कॉलेज, शिकोहाबाद में एके. कॉलेज, फिरोजाबाद में दाऊदयाल महिला महाविद्यालय तथा मैनपुरी में केआरआरसीएम. कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र नामित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। उत्तर पुस्तिकाएं ओएमआर आधारित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed