फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   me too campaign misuse case in mainpuri

अफसर पर लगा 'मी टू' का आरोप, महिला कर्मचारी ने बताई हैरान करने वाली सच्चाई

Tue, 23 Oct 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 23 Oct 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
me too campaign misuse case in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर
फिल्म जगत से लेकर राजनीति तक खलबली मचा देने वाले मी टू कैंपेन का अब दुरुपयोग होने लगा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिले के एक अधिकारी पर 'मी टू' का आरोप लगाते हुए महिला कर्मचारी के नाम से जिलाधिकारी को शिकायत भेजी गई है। 
विज्ञापन


शिकायत पत्र में अधिकारी पर बीते कई महीनों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि जिस नाम से शिकायत पत्र भेजा गया है, उस महिला कर्मचारी ने ऐसी कोई शिकायत भेजने से मना किया है। महिला का कहना है कि उसके नाम से किसी ने झूठी शिकायत की है।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि अधिकारी अपने कार्यालय व आवास पर महिला के साथ छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस पूरे मामले में महिला कर्मचारी से बात की गई तो उसने इसे फर्जी बताया। महिला ने कहा कि उसके नाम का सहारा लेकर झूठी शिकायत की गई है। मेरे द्वारा इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। महिला ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed