फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MD Jain College won in weightlifting

भारोत्तोलन में एमडी जैन कालेज विजयी

Sun, 28 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 28 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
MD Jain College won in weightlifting
भारोत्तोलन में एमडी जैन कालेज विजयी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें एमडी जैन इंटर कालेज विजेता रहा। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज कागारौल और महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन संयोजक बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एसएस यादव ने किया। सपा नेता डा. गिरीश यादव ने पुरस्कार वितरण किया। हरबीर सिंह ‘हीरा’, सुभाष, अभिनव वशिष्ठ, रवि प्रकाश, रीनेश मित्तल, पंकज कश्यप ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बैप्टिस्ट के खेल शिक्षक अमित शर्मा के मुताबिक, मंडलीय प्रतियोगिता 29 अगस्त को मैनपुरी में होगी।
विज्ञापन

ताइक्वांडो में आगरा ओवरआल चैंपियन 
केदारनाथ सेकसरिया कन्या इंटर कालेज, बेलनगंज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आगरा ओवरआल चैंपियन बना। मथुरा उप विजेता रहा। फीरोजाबाद तीसरे और मैनपुरी चौथे पायदान रहा। प्रतियोगिता में सभी मंडल उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी से बालकाें ने प्रतिभाग नहीं किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा और मंजू अग्रवाल ने किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, मेजबान विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रबंधक गोपाल प्रसाद अग्रवाल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ ने किया। खिलाड़ियों को लखनऊ में एक से तीन सितंबर तक होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी। प्रतियोगिता महर्षि परशुराम के खेल शिक्षक पंकज शर्मा की देखरेख में हुई।

यह रहे अव्वल
बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ष में अमन कुमार, रॉकी यादव, तुषार पाल, रोशन शाह, यश चौरसिया, प्रथमेश गर्ग, नितेश बघेल, हर्ष बघेल, नौशाद अली, अमन यादव, अंडर-17 वर्ष में सतेंद्र बघेल, यतेंद्र बघेल, प्रवीन, रिषि पाठक, यशवीर, सुमित कुशवाह, राजा बाबू, रॉनी कुंदन, तेजपाल सिंह, सोनू राजपूत, अंडर-19 वर्ष में राजू पंत, सचिन, चंदन सिंह, शिवम गुप्ता, बंटी व यजुर्व चौधरी। बालिका वर्ग के अंडर-14 वर्ष में सुहाना, कोमल, प्रियंका कुशवाह, दीक्षा शर्मा, काजल कुमारी, कशिश यादव, संजना शर्मा, चिंकी दिवाकर, अंडर-17 वर्ष में भावना वर्मा, आफरीन, शानू कुमारी, संजना जैन, सोनिया, शुभी वर्मा, निशा त्यागी, प्राची वार्ष्णेय, इशिका सेंगर और अंडर-19 वर्ष में सपना दिवाकर, मोहिनी कुशवाह, गुंजन अग्रवाल, शिवानी वर्मा, प्रियंका, नेहा गर्ग और प्रगति गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया।  

जिले में फर्जी तरीके से खेला, मंडल में रोका
शिक्षा विभाग और संयोजक विद्यालयों की ढिलाई से जनपदीय ताइक्वांडो में एक बालिका फर्जी तरीके से खेली। सीनियर वर्ग में वह विजेता भी बनी। प्रतियोगिता समापन के बाद डीआईओएस कार्यालय में पात्रता जांच के समय फर्जीवाड़ा सामने आया।
बालिका के प्रमाणपत्र पर बीडी जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या की जगह क्रीड़ाधिकारी की मुहर लगी थी। प्रधानाचार्या से जांच टीम ने पूछा तो उन्होंने विद्यालय से किसी भी बालिका का प्रतिभाग करने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक बालिका शिवानी दीक्षित गत सत्र में बीडी जैन में 11वीं की छात्रा थीं। चालू सत्र में वह कहीं और पढ़ाई कर रही हैं। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर शिवानी को मंडल में खेलने से रोक दिया गया। जिले स्तर पर ठीक से जांच हो जाती तो कोई पात्र खिलाड़ी पहले स्थान पर होता। नीचे के खिलाड़ी को मौका मिलता। जिले की प्रतियोगिता भी केएन सेकसरिया में हुई थी।

मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कहना है कि खेलों में खेल शिक्षक उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे, इसलिए अव्यवस्था हो रही है। डीआईओएस को खेल शिक्षकों और प्रधानाचार्योँ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ी के फर्जी तरीके से खेलने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed