{"_id":"6aa8969790d5e34b2b0cb2e5","slug":"mcom-student-alleges-3-year-exploitation-on-marriage-promise-fir-filed-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती और फिर प्यार: प्रेमी ने तीन साल तक किया गंदा काम, अचानक सामने आया सच; जिसने बदली छात्रा की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दोस्ती और फिर प्यार: प्रेमी ने तीन साल तक किया गंदा काम, अचानक सामने आया सच; जिसने बदली छात्रा की जिंदगी
Tue, 15 Sep 2026 06:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:21 AM IST
सार
आगरा में एमकॉम की छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
आगरा में एमकॉम की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाहगंज थाना क्षेत्र की छात्रा ने पुलिस को बताया कि मुरली विहार कॉलोनी निवासी सनी से तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। उन्होंने अपने घर में नहीं बताया लेकिन आरोपी के घरवालों को इसकी जानकारी थी।
1 सितंबर को आरोपी सनी अपनी मां और अन्य परिजन के साथ उनके घर आया। धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो मोहल्ले में बदनामी कर देंगे। बाद में पता चला कि 19 जुलाई को आरोपी ने किसी और लड़की से सगाई कर ली थी। इसके बावजूद शादी का वादा करते हुए शारीरिक शोषण करता रहा।