{"_id":"6a6591986a88a285790be559","slug":"mba-student-commits-suicide-by-shooting-himself-in-etah-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए छात्र ने दी जान: तमंचे से कनपटी पर मारी गोली, घर के आंगन में खून से सनी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए छात्र ने दी जान: तमंचे से कनपटी पर मारी गोली, घर के आंगन में खून से सनी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 26 Jul 2026 10:18 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:18 AM IST
सार
यूपी के एटा जिले में एमबीए छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि छात्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था। लेकिन उसने अपनी परेशानी की वजह किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कंचन में शनिवार देर शाम एक एमबीए छात्र ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिजन जब काफी देर बाद घर लौटे तो वह आंगन में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही शहर की एक बाइक एजेंसी पर नौकरी भी करता था। परिजनों के अनुसार दीपक पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था, लेकिन उसने अपनी परेशानी की वजह किसी को नहीं बताई।
मृतक के पिता रोहन सिंह ने बताया कि बेटे के व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा था। कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार शाम घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसने तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।