फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor Naveen Jain surprise inspection of the control room of nagar nigam agra

आगरा: मेयर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, शिकायतों के निदान में देरी पर चीफ इंजीनियर को फटकार

Mon, 09 May 2022 09:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 09:24 PM IST
सार

मेयर नवीन जैन ने नगर निगम में बने कंट्रोल रूम पर तीन दिन की शिकायतों की जानकारी ली। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई और स्ट्रीट लाइटों की थी। 

विज्ञापन
Mayor Naveen Jain surprise inspection of the control room of nagar nigam agra
चीफ इंजीनियर से जानकारी लेते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मेयर नवीन जैन ने सोमवार को नगर निगम में बने कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। मेयर ने तीन दिन की शिकायतों की जानकारी ली। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई और स्ट्रीट लाइटों की थी। सफाई की शिकायतों को 24 घंटे के अंदर ठीक करने का फीडबैक दिया गया, जबकि स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों को दूर करने में देरी हो रही है। इस पर मेयर नवीन जैन ने चीफ इंजीनियर विद्युत यांत्रिक संजय कटियार को फोन कर फटकार लगाई और कहा कि कंट्रोल रूम में आई शिकायतों का समाधान तुरंत कराएं।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मेयर ने तीन दिन के रिकॉर्ड को रजिस्टर में चेक किया। सात मई को कंट्रोल रूम में छह शिकायतें दर्ज हुई थीं। इनमें सभी समस्याएं सफाई को लेकर थीं। इनका निस्तारण किया जा चुका था। आठ मई को रविवार होने के कारण अवकाश रहा तो वहीं नौ मई को दोपहर तक पां शिकायतें रजिस्टर में दर्ज हो चुकी थीं। 
विज्ञापन


इनमें तीन शिकायतें सफाई से संबंधित थीं। दो शिकायतें लाइट से संबंधित थीं। महापौर ने प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों का समय से समाधान होना चाहिए। अगर किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है तो उनके संज्ञान में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed