फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor Naveen Jain formed committee to find out when Agra got its name

Agra: कब है आगरा का बर्थडे, नौ सदस्यों वाली कमेटी बताएगी, एक महीने में मेयर को देगी रिपोर्ट

Tue, 21 Jun 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 12:15 AM IST
सार

नगर निगम आगरा शहर का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आगरा का नामकरण कब हुआ, यह पता लगाने के लिए कमेटी गठित की गई है। 

विज्ञापन
Mayor Naveen Jain formed committee to find out when Agra got its name
सेल्फी प्वाइंट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मेयर काउंसिल की बैठक में नदी उत्सव और शहर उत्सव मनाने के आह्वान का असर पड़ा है। अब आगरा नगर निगम ने ताजनगरी का जन्मदिवस (बर्थडे) तलाशने के लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी आगरा का नाम कब पड़ा और इसकी जन्मतिथि के बारे में तथ्य जुटाएगी। एक महीने में यह कमेटी मेयर को रिपोर्ट सौंपेगी, इसके बाद लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। नगर निगम इस रिपोर्ट के बाद शहर में तय तारीख को हर साल जन्मदिवस महोत्सव मनाएगा।

विज्ञापन

कमेटी में ये लोग हुए शामिल 

सोमवार को मेयर नवीन जैन ने कार्यकारिणी कक्ष में नौ सदस्यीय कमेटी के नाम की घोषणा की। इसमें इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद, डॉ. तरुण शर्मा, पुरातत्वविद डॉ. आर के दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना, एसपी सिंह, वरिष्ठ पार्षद शिरोमणि सिंह, रवि माथुर और प्रकाश केसवानी और निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता शामिल हैं। मेयर ने बताया कि यह कमेटी ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसमें शहर का नाम आगरा पड़ने, इससे जुड़ा वास्तविक इतिहास और आगरा की जन्मतिथि को तय करने का काम होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले चरण में ड्राफ्ट बनाकर उससे शहरवासियों को भी अवगत कराया जाएगा। तय अवधि में उस ड्राफ्ट पर तथ्यपरक सुझाव मांगे जाएंगे। एक महीने के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। महोत्सव के जरिए हर शहरवासी आगरा से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेगा। मुगलिया काल, लोदी काल, द्वापर युग और पुरातत्व विभाग के उत्खनन की रिपोर्ट को यह कमेटी संज्ञान में रखकर तथ्य एकत्र करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके पास है जानकारी तो साझा करें

मेयर नवीन जैन ने कहा कि आगरा के निवासियों के पास अगर कोई जानकारी इस संबंध में है तो वह तथ्यों के साथ उसे साझा कर सकते हैं। कमेटी के सदस्यों प्रो. सुगम आनंद (7906501927), डॉ. तरुण शर्मा (9412332074) राजीव सक्सेना (9837098028), वरिष्ठ पार्षद शिरोमणि सिंह (9837022789), रवि माथुर 7906035369 और प्रकाश केसवानी (9319107816) को फोन करके बता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed