{"_id":"5dc7dbd98ebc3e5b1a54e5a7","slug":"mayawati-seven-leaders-expelled-from-bsp-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने पूर्व मंत्री-विधायक समेत सात नेताओं को बसपा से निकाला, पार्टी में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने पूर्व मंत्री-विधायक समेत सात नेताओं को बसपा से निकाला, पार्टी में मची खलबली
Mon, 11 Nov 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने आगरा और अलीगढ़ जोन के लंबे समय तक कॉर्डिनेटर रहे पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित सात नेताओं को बाहर निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के कारण इन पर यह कार्रवाई की गई है।
निष्काषित किए गए नेताओं में सुनील चित्तौड़ के अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, दो पूर्व विधायक कालीचरण सुमन और स्वदेश सिंह तीन पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, मलखान सिंह व्यास और विक्रम सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसले के बाद बोले प्रो. रामगोपाल, अब लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगी भाजपा
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती ने इसका आदेश जारी किया। सुनील चित्तौड़ की गिनती ब्रज में बसपा के बड़े नेताओं में होती थी। मंडल और जोनल कॉर्डिनेटर के अहम पदों पर वह काफी समय तक रहे।

बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आनंद ने बताया कि इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में सुधार करें। इसके बावजूद ये लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आए। इस पर यह कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर गेटमैन को पिटता देख चालक ने रोक दी ट्रेन, हमलावरों से बचाया, सेना का सूबेदार आरोपी
बसपा की ओर से जारी पत्र की प्रति
ये भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर गेटमैन को पिटता देख चालक ने रोक दी ट्रेन, हमलावरों से बचाया, सेना का सूबेदार आरोपी
तीसरी बार निकाले गए नारायण सिंह सुमन
पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन को पहले भी दो बार पार्टी से निकाला गया था। दोनों बार कुछ समय के बाद वह वापस पार्टी में आए। पिछली बार निकाले जाने केबाद वह 2017 में आगरा ग्रामीण सीट से रालोद के टिकट पर विधान सभा चुनाव भी लड़े थे। इसमें हार मिली थी।
बसपा छोड़कर भी जा चुके कई नेता
ताजनगरी में पिछले दो सालों में बसपा को छोड़कर जाने वाले नेताओं की भी लंबी फेहरिस्त है। पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, सूरजपाल, भगवान सिंह कुशवाहा इनमें शामिल हैं। ये सभी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 के चुनाव से पहले जिले में बसपा के छह विधायक थे। 2017 में एक भी उम्मीदवार नहीं जीता।