फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Gopal Yadav Statement Over Decision of Supreme Court On Ayodhya Verdict

अयोध्या फैसले के बाद बोले प्रो. रामगोपाल, अब लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगी भाजपा

Sun, 10 Nov 2019 02:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Yadav Statement Over Decision of Supreme Court On Ayodhya Verdict
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की है। वहीं उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसा है।
विज्ञापन


भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय सभी को दिल से स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैनपुरी: जमीन विवाद में दरोगा की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, दोनों पक्षों के छह लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी भाईचारे को बढ़ाए जाने के लिए निर्णय की सराहना की। अयोध्या मामला न्यायालय द्वारा निपटाए जाने पर भाजपा अब लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगी। 

ये भी पढ़ें: रेलवे फाटक पर गेटमैन को पिटता देख चालक ने रोक दी ट्रेन, हमलावरों से बचाया

उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताया। पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, विधायक सदर राजू यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य मौजूद रहे। 
 

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे एससी आयोग के अध्यक्ष और सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया ने कहा कि रामजन्म भूमि पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय उच्च स्तरीय है। निर्णय में सभी मसलों को बारीकी से बड़ी सोच के साथ निर्णीत किया गया है। निर्णय से पहले सभी जाति धर्मों के लोगों  में आपसी सद्भाव कायम रखा है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या फैसलाः कासगंज में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम में रामदास यादव, रामवीर यादव, नीटू यादव, सोनी यादव, सौरभ यादव, राहुल राठौर, मृदुल यादव, पवन चौहान, जेपी यादव, सत्यम यादव, डॉक्टर विजय सिंह यादव मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed