{"_id":"6a3ee718010404b0c505a607","slug":"mathuras-female-wrestler-khushbu-displays-her-prowess-at-the-bateshwar-wrestling-match-agra-news-c-421-1-ad11001-11245-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर के दंगल में मथुरा की महिला पहलवान खुशबू ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर के दंगल में मथुरा की महिला पहलवान खुशबू ने दिखाया दम
विज्ञापन
कुश्ती में दम दिखाती खुशबू
बटेश्वर (बाह)। तीर्थ बटेश्वर के हनुमान गढ़ी में शुक्रवार को संत बाबा पागल दास महाराज के सान्निध्य में दंगल का आयोजन किया गया। अखाड़े में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, अयोध्या, दिल्ली, प्रयागराज, धौलपुर के पहलवानों ने ताल ठोकी। दंगल का विशेष आकर्षण इटावा के सूरज पहलवान को धूल चटाने वाली मथुरा की महिला पहलवान खुशबू रहीं।
दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने अखाड़े में केसरी पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में 100 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की कई कुश्तियां लड़ी गईं। मथुरा की महिला पहलवान खुशबू ने अखाड़े में उतरकर इटावा के पुरुष पहलवान सूरज को पटखनी दे दी। उन्होंने 5,100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। अन्य मुकाबलों में सुनील पहलवान ने धौलपुर के सुमित को हराकर 1100 रुपये की कुश्ती जीती। 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में अयोध्या के लाठी बाबा ने हाथरस के सोनू पहलवान को परास्त किया। बटेश्वर के रवि गोस्वामी ने रानी बाग, खेड़ा राठौर के अतुल पहलवान को हराकर 3100 रुपये और बटेश्वर के ही वीरभान पहलवान ने भिंड के गोलू को चित कर 15,000 रुपये का इनाम जीता। दंगल में रेफरी की भूमिका कैप्टन राजेश्वर गुर्जर, शमसाबाद के पप्पू पहलवान और रामकुमार खलीफा ने निभाई।
-- -- -- -- -- --
51 हजार की आखिरी कुश्ती हरेंद्र ने जीती
दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी 51,000 रुपये की कुश्ती रसूलपुर, खेरागढ़ के हरेंद्र पहलवान और बरहा, बाह के सूरज पहलवान फौजी के बीच लड़ी गई। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। अंत में हरेंद्र पहलवान ने सूरज पहलवान को पटकनी देकर दंगल जीत लिया।