फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Will surround the chairman today on the issue of public problems and corruption

मथुरा: जनसमस्या और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज चेयरमैन को घेरेंगे

Fri, 27 Aug 2021 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Will surround the chairman today on the issue of public problems and corruption
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा बंदी तेज होती जा रही है। असंतुष्ट सभासदों ने शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है। बैठक में सभासदों द्वारा भ्रष्टाचार, पेयजल, गड्ढायुक्त सड़क, जलभराव जैसी समस्याएं पुरजोर तरीके से उठाई जा सकती हैं। इस कारण बोर्ड बैठक पर सभी नजरें टिक गई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और सभासदों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही रही हैं। असंतुष्ट सभासदों ने उनकी कमियों को जनता के बीच लाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत में पिछली दो बोर्ड की बैठकों स्थगित हो चुकी हैं। शनिवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में हंगामा होने के आसार हैं। सभासद मनोज आर्य का कहना था कि बोर्ड के गठन से लेकर आज तक मनमानी चल रही हैं। जनहित के कार्यों की उपेक्षा हो रही हैं।
विज्ञापन

सभासद भगत सिंह अग्रवाल का कहना था कि पानी, सफाई जैसे कार्य कराने में चेयरमैन विफल साबित रहे हैं। केवल जातिवाद की बात करते हैं। धर्मचंद जैन का कहना था कि मौजूदा समय में जिस तरह से जनहित के कार्यों की अनदेखी की जा रही है, ऐसा चेयरमैन मैने कभी नही देखा। वर्तमान में सभासदों की छवि जनता के बीच सही नही हैं। आबिद हुसैन का कहना था कि जनता से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए चेयरमैन को कई-कई बार फोन करना पड़ता हैं, इसके बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed