{"_id":"6481d3b8c9a5a04065040ac6","slug":"mathura-vrindavan-broad-gauge-railways-started-preparations-new-basti-onside-of-track-will-be-removed-soon-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज की बाधा होगी दूर: रेलवे ने शुरू की तैयारी, शीघ्र हटाई जाएंगी पटरी किनारे बसी नई बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज की बाधा होगी दूर: रेलवे ने शुरू की तैयारी, शीघ्र हटाई जाएंगी पटरी किनारे बसी नई बस्ती
Fri, 09 Jun 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:01 AM IST
सार
मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज के लिए पटरी किनारे बसी नई बस्ती को शीघ्र हटाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जंक्शन से लेकर वृंदावन तक तैयार होने वाली ब्रॉडगेज लाइन की राह में रोड़ा बनी नई बस्ती को रेलवे शीघ्र ही हटाने पर अडिग है। रेलवे को नई बस्ती की ओर से दायर किए गए सिविल केस की कोई जानकारी नहीं है। उधर, नई बस्ती के लोगों को कहना है कि उन्होंने दावे के साथ जमीन संबंधी सभी कागजात अदालत में दाखिल किए हैं।
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
402 करोड़ का है प्रोजेक्ट
मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज का पूरा प्रोजेक्ट 402 करोड़ का है। फिलहाल यह काम प्रथम स्टेज पर है। काम में देरी होने का कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान से पहले रेलवे लाइन के दोनों और बसी नई बस्ती है। इसमें करीब 150 घर हैं, जिनमें से 130 घरों को रेलवे द्वारा अंतिम नोटिस दिया जाना है। रेलवे के भू संपत्ति अधिकारी के यहां भी इस मामले में सुनवाई चल रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यहां नई बस्ती के लोगों ने कोई ऐसे कागजात नहीं दिखाए है, जिससे स्पष्ट हो सके कि यह जमीन नई बस्ती के निवासियों की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन