फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Volunteers to speed up the work of the Union: Sandeep

मथुरा: संघ के कार्य विस्तार को गति दें स्वयंसेवक : संदीप

Sun, 21 Mar 2021 09:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Volunteers to speed up the work of the Union: Sandeep
कोसीकलां में प्रांतीय शिक्षा वर्ग को संबोधित करते आरएसएस के जिला प्रचारक संदीप। साथ में वर्ग का? - फोटो : KOSI
कोसीकलां। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय शिक्षा वर्ग में नौहझील, छाता, कोसी, नंदगांव एवं चौमुंहा के 73 शिक्षार्थियों ने दंड कौशल, योग, व्यायाम समेत विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। रविवार को स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक संदीप ने स्वयंसेवकों से संघ कार्य विस्तार को गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं बढ़ाएं। डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार के सपनों को साकार करने के लिए हर स्वयंसेवक को कड़ी मेहनत करनी होगी। संघ के विचारों को घर-घर पहुंचाकर स्वस्थ और सुंदर हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना होगा। इससे पूर्व बीएसए कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने विश्व में हिंदू चिंतन की जरूरत पर बल दिया। वर्ग कार्यवाह डॉ. अमर सिंह पौनियां ने संघ की ओर से समाज निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्वयंसेवकों ने संघ के गुरु भगवाध्वज का प्रदक्षिणा कार्यक्रम के तहत चक्कर लगाया और राष्ट्र, संस्कृति और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन और संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सर व्यवस्था प्रमुख अवधेश गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, अनिल जैन, रामहेत, राजेश अग्रवाल, राकेश शर्मा आदि थे। सोमवार को विभाग प्रचारक गोविंद जी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed