फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Union ministers Giriraj Singh and Niranjan Jyoti reached Vrindavan on religious tour

मथुरा: धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और निरंजन ज्योति

Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Union ministers Giriraj Singh and Niranjan Jyoti reached Vrindavan on religious tour
मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांत जू मंदिर में मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग बनाते केंद्र? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। गिरिराज सिंह ने प्रियाकांत जू मंदिर में पूजा-अर्चना की तो निरंजन ज्योति वात्सल्य ग्राम में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा से मिलीं।
विज्ञापन

ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में सावन मास में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण समारोह में सहभागिता करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने श्रद्धा व आस्था के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि श्रीराम व श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को लेकर न्यायालय जाने की आवश्यकता ही नहीं है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में यह हमेशा से प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सामाजिक समरसता के पक्षधर हैं। हमारी सनातन संस्कृति यही सिखाती है। उन्होंने जनसंख्या बिल की एक बार फिर वकालत की। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा पर निशाना भी साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातीय सम्मेलन में विश्वास नहीं करती है। भाजपा का विश्वास सर्वसमाज में है। यमुना के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वृंदावन पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। तदोपरांत वे वात्सल्य ग्राम पहुंचीं। यहां उन्होंने दीदी मां साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात की। इस दौरान वात्सल्य ग्राम में उन्होंने भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed