फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Sri Chaitanya Charitamrit Jayanti celebrated with great pomp in Big Surmakunj

मथुरा: बड़ी सूरमाकुंज में धूमधाम से मनाई श्री चैतन्य चरितामृत जयंती

Mon, 31 May 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sri Chaitanya Charitamrit Jayanti celebrated with great pomp in Big Surmakunj
वृंदावन (मथुरा)। श्री कृष्णदास कविराज की भजन स्थली बड़ी सूरमाकुंज में सोमवार को 406वीं श्री चैतन्य चरितामृत जयंती मनाई गई। प्रात:काल श्री चैतन्य चरितामृत की हस्तलिखित मूल प्रति के दुर्लभ दर्शन के साथ पूजन एवं संतों द्वारा ग्रंथ पाठ, संकीर्तन, प्रवचन हुए। फूलबंगले में विराजमान श्रीराधाकृष्ण के हृदय कमल से प्रगटित लाडले ठाकुर श्री राधा नयनानंदजू के दिव्य दर्शन का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक किया गया।
विज्ञापन

कोविड नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पवित्र ग्रंथ श्री चैतन्य चरितामृत का सस्वर पाठ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। दरअसल यह सप्त दिवसीय उत्सव 25 मई से प्रारंभ हुआ था। इसके अंतर्गत श्री नृसिंह जयंती महोत्सव, श्री कृष्ण कर्णामृत की कथा, 500 जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कीट प्रदान की गई।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम महंत श्री हरिदास महाराज के सानिध्य में एवं ब्रजरसिक संत प्रेम दास महाराज के संरक्षण में हुए। महंत प्राणकृष्ण दास, महंत जगन्नाथ दास महाराज, महंत परमेश्वर दास, गोविंद गौतम, रवि शर्मा, रामानंद दास, गोपाल दास, मोहन दास, दीनबंधु दास, राधा चरण दास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed