{"_id":"5ff315eabc02b20b142e4898","slug":"mathura-shri-krishna-janmabhoomi-and-shahi-masjid-idgah-land-dispute-case-latest-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला: हिंदू आर्मी को फिर मिली तारीख, अब 15 जनवरी को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला: हिंदू आर्मी को फिर मिली तारीख, अब 15 जनवरी को सुनवाई
Tue, 05 Jan 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पास में ईदगाह मस्जिद, मथुरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हिंदू आर्मी को एक बार फिर से अदालत ने दावे की सुनवाई पर तारीख दे दी है। अब सुनवाई 15 जनवरी को होगी। इस मामले में सोमवार को हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव अपने अधिवक्ताओं के साथ अदालत पहुंचे थे। मनीष यादव ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, पहले उनका अधिकार है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले को लेकर लोग अदालत पहुंचकर मंदिर के नजदीक स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को हटवाने को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। सभी दावों में कहा जा रहा है कि पूर्व में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट और ईदगाह से संबंधित ट्रस्ट के बीच हुए समझौते व उसके आधार पर हुई डिक्री (न्यायिक निर्णय) को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान: अब हिंदू आर्मी चीफ ने 'श्रीकृष्ण विराजमान' का वंशज बन मांगा हक
विज्ञापन
हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बताते हुए 15 दिसंबर को अदालत में दावा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने वर्ष 1967 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन को लेकर हुए समझौते की डिक्री को निरस्त करने की मांग की है। जिस पर 22 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी थी।
अभी स्वीकार नहीं हुआ है दावा
सोमवार को मनीष यादव अपने अधिवक्ताओं के साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बधोतिया की अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत में अपना पक्ष रखा। अदालत ने अभी उनका दावा स्वीकार नहीं किया है। इस पर सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख दे दी है।
बता दें कि मनीष यादव से पूर्व 'श्रीकृष्ण विराजमान' की ओर से 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक के लिए रंजना अग्निहोत्री जिला जज की अदालत में वाद दाखिल कर चुकी हैं। दाखिल वाद का पक्षकार बनने के लिए पांच और प्रार्थनापत्र अदालत में दाखिल किए जा चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।