फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Shehnai rang for the marriage of daughter Dr. Riddhi

मथुरा: बिटिया डॉ. रिद्घि के विवाह की बजी शहनाई

Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shehnai rang for the marriage of daughter Dr. Riddhi
वृंदावन (मथुरा)। वात्सल्य ग्राम में शनिवार को विवाह की शहनाई बजी। अवसर था बिटिया रिद्घि के विवाह का। इस अवसर पर वात्सल्य ग्राम को सजाया संवारा गया। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित भाव संबंधों पर आधारित वात्सल्य ग्राम में लगभग बीस वर्ष पूर्व अबोध अवस्था आई बिटिया रिद्धि का विवाह बड़े ही धूमधाम से रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यशोदा मां सुमन परमानंद की लोरियों के बीच पली-बढ़ी बेटी रिद्धि को पिता के रूप में संजय भैया का प्यार प्राप्त हुआ। उच्च शिक्षा प्राप्त कराकर डॉक्टर बना दिया। संस्था के पीआरओ उमाशंकर राही ने बताया कि साध्वी ऋतंभरा के प्रवचनों को सुनकर वात्सल्य के बच्चे बड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर रिद्धि का विवाह हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ के उद्योगपति चंद्रशेखर अवस्थी प्रिंस के बेटे ऋषभ से हुआ है, जो एमबीए करने के बाद बखूबी अपना व्यवसाय संभाल रहे हैं। रिद्धि एवं ऋषभ का विवाह हिंदू संस्कृति के संपूर्ण रीति-रिवाजों के साथ वेद मंत्रों द्वारा संपन्न हुआ। विवाह में सूरत के उद्योगपति नानालाल शाह ने सपत्नीक रिद्धि का कन्यादान लिया। कांकरोली, राजस्थान के पवन शर्मा ने मामा का दायित्व निभाया। इससे पूर्व वात्सल्य ग्राम में हल्दी से लेकर बेटी विदाई तक के सभी रस्मों को विधिवत पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि ने नव युगल को आशीर्वाद दिया। विवाह उत्सव में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वामी जगत प्रकाश, साध्वी साक्षी चेतन, महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयनन्द ने अपनी सहभागिता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed