फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP News Bomb Threat at Mathura’s Shahi Eidgah Mosque Suspect Arrested by Security Forces News in Hindi

UP News: मथुरा की शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी, कार में बैठ खुद पर डाला पेट्रोल; सुरक्षा जवानों ने दबोचा

Sun, 01 Sep 2024 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

UP Mathura news: मथुरा की  शाही ईदगाह मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आरोपी युवक को शाही ईदगाह के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जवानों ने पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
UP News Bomb Threat at Mathura’s Shahi Eidgah Mosque Suspect Arrested by Security Forces News in Hindi
शाही ईदगाह मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के पास कार सवार एक युवक ने रविवार दोपहर को सनसनी मचा दी। कार में खुद को बंद कर पहले युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। पुलिस ने उसे शीशा तोड़कर बाहर निकाला को वह कहने लगा कि वह शाही ईदगाह मस्जिद को उड़ाने आया है। खुफिया एजेंसियों से लेकर जिला पुलिस तक के हाथ पांव फूल गए। पुलिस की गहन पड़ताल में जानकारी हुई कि युवक के चार बेटे खत्म हो चुके हैं। इसके चलते वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसके परिजन भी आ गए। देर शाम तक पुलिस ने उसे हिरासत में रखा।
विज्ञापन



 

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की पहचान पुष्पेंद्र चौधरी निवासी मीरा विहार कालोनी, जमुनापार के तौर पर हुई है। उसने लोन में कार ले रखी है, जिसे टैक्सी के रूप में चलाता है। उसकी पत्नी प्रवेश की तीन माह पहले डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसका मरा हुआ बेटा पैदा हुआ था। इससे पूर्व उसके तीन और बेटे खत्म हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पत्नी की भी तबीयत खराब है। परिवार में दो बेटियां हैं। वह तीन माह से घर से बाहर था। रविवार दोपहर 12 बजे करीब वह शाही ईदगाह मस्जिद के पास मिलन तिराहा पर कार में बैठा था। तभी उसे ट्रैफिक पुलिस ने टोका और कार से रोड से हटाने को कहा। इसी दौरान युवक ने खुद को कार में बंद कर लिया और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। 
 
विज्ञापन

यह देख पुष्पेंद्र को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। उसे डीग गेट चौकी पर ले गए। वहां कहने लगा कि वह शाही ईदगाह मस्जिद को उड़ाने आया है। युवक की पहचान के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया। उसकी बहन राजेश और भाई विनोद चौधरी आए। उन्होंने उसके चार बेटों की मृत्यु के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी। 

एसपी सिटी के अनुसार युवक से देर शाम तक पूछताछ जारी है। कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी भी उससे पूछताछ में लगे हैं। फिलहाल उसका संबंध किसी चरमपंथी गुट या अन्य किसी देश विरोधी संस्था से सामने नहीं आया है। युवक से पूछताछ में पता लगा कि वह किसी फूड इंस्पेक्टर द्वारा की गई टैक्सी बुकिंग पर वहां पहुंचा था। पूछताछ पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

काफी देर तक मची रही सनसनी

शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे। वह भी घटनाक्रम को देख अलर्ट हो गए। इधर, पुलिस उसे कार से निकालकर हिरासत में लेते हुए डीग गेट चौकी तक पहुंची। राहगीरों की भीड़ इस वाकये के संबंध में जानकारी को जुट गई।
 

बढ़ाई गई जन्मभूमि और ईदगाह की सुरक्षा

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की कोताही के मूड में इस प्रकरण के बाद नहीं दिखी। लखनऊ से लेकर दिल्ली में बैठे आलाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी गई। साथ ही जन्मभूमि और शाही ईदगाह की सुरक्षा और बढ़ाया गया। हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जाने लगी। बिना तलाशी के किसी को भी जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed