फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura's man cheated to delhi police asi on name of jobs

दिल्ली पुलिस के एएसआई से 7.20 लाख की ठगी कर मारपीट, जांच में जुटी यूपी पुलिस

Wed, 17 Oct 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
mathura's man cheated to delhi police asi on name of jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रहने वाले एक जालसाज ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली पुलिस के एएसआई से 7.20 लाख रुपये ठग लिए। तीन साल पहले दी गई रकम बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं की। 
विज्ञापन


16 अक्तूबर को जालसाज ने घर में घुसकर एएसआई से मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित एएसआई ने थाना नौहझील में जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव जरैलिया निवासी ओमवीर सिंह दिल्ली के थाना शाहदरा में एएसआई है। दो फरवरी 2015 को एएसआई की मुलाकात नौहझील के कस्बा बाजना निवासी होशियार सिंह से हुई। होशियार ने एएसआई को सेना में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में नौकरी के नाम पर ठगी

एएसआई ने अपने भांजे और तीन रिश्तेदार युवकों को भर्ती कराने की बात कही। इस पर जालसाज ने एएसआई से करीब 7.20 लाख रुपये ले लिए। चारों युवकों को सेना में नौकरी नहीं मिली तो एएसआई ने कई बार जालसाज से रकम लौटाने को कहा।
 
रकम लौटाने की बजाय जालसाज ने 16 अक्तूबर को एएसआई के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई की तहरीर पर बाजना के होशियार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed