UP News: आगरा-अलीगढ़ मंडल में सबसे खतरनाक मथुरा की सड़कें, 30 दिन में 50 लोगों की जान गई
परिवहन विभाग ने जून माह के हादसों की रिपोर्ट तैयार करते हुए जो सूची जारी की है, उसके अनुसार आगरा-अलीगढ़ मंडल में सबसे खतरनाक मथुरा की सड़कें हैं। यहां 30 दिन में 50 लोगों ने सड़क हादसों में जान गवांई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2021 में जिले में 12 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। पिछले तीन साल से इनमें एक भी कम नहीं हो पाया है। यातायात, परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई को मिलकर अपने-अपने हिस्से का काम यहां करना होता है। कागजी दावों में इन कामों को दर्शाया जाता है, मगर धरातल पर स्थिति शून्य रहती है। हादसों के आंकड़ों के अनुसार आगरा-दिल्ली हाईवे सबसे खतरनाक है।
आगरा मंडल
जिला हादसे मृतक घायल
आगरा 110 46 91
मथुरा 83 50 103
फिरोजाबाद 61 29 52
मैनपुरी 42 23 30
जिला हादसे मृतक घायल
अलीगढ़ 72 38 73
एटा 46 21 47
कासगंज 26 13 20
हाथरस 37 20 32