{"_id":"5ebe8d38136e8b38270b38e2","slug":"mathura-police-reward-of-fifty-thousand-rupees-bank-loot-master-mind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त लूटकांडः पुलिस को छका रहा मास्टर माइंड सम्राट, पचास हजार इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त लूटकांडः पुलिस को छका रहा मास्टर माइंड सम्राट, पचास हजार इनाम घोषित
Sat, 16 May 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 16 May 2020 12:12 AM IST
सार
दिन-रात दौड़ रहीं क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हुई लूट का मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर वारदात के तीन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के जनपदों में भी गाड़ियां दौड़ाईं मगर शातिर मास्टर माइंड चंगुल में नहीं फंस सका। बता दें कि बैंक लूट की योजना तैयार करने का काम मास्टर माइंड ने ही किया था। पुलिस के अनुसार वह वारदात में शामिल नहीं हुआ था।
मंगलवार की दोपहर को थाना सदर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से 21 लाख से अधिक का कैश चार बदमाशों ने लूटा। लूट के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई। दो दिन बाद लूट का खुलासा करते हुए महिला समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, लेकिन मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर नहीं पकड़ा जा सका, जबकि पकड़े गए बदमाशों में सम्राट के दो भतीजे और बहन शामिल है।
ये भी पढ़ें: मथुरा बैंक लूट का खुलासा: महिला सहित छह बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
वारदात के खुलासे के लिए एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा दो पुलिस टीम और भी जुटी हैं। आईजी ए. सतीश गणेश ने गुरुवार को सम्राट गुर्जर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया तथा उस जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमों पर दबाव बनाए हैं।

राजस्थान में हैं शातिर के कई ठिकाने
बैंक लूट की वारदात के मुख्य आरोपी सम्राट गुर्जर के राजस्थान तथा सीमा से सटे क्षेत्र में कई ठिकाने हैं। इन ठिकानों पर पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। यहां तक कि उससे जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है। पुलिस उनसे मिली जानकारी के अनुसार लूट के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल देशवाल ने बताया कि पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।