{"_id":"60b4f48f8ebc3e34fd384bd6","slug":"mathura-police-detained-before-cleaning-self-immolation-leader-kosi-news-agr493944078","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आत्मदाह से पूर्व सफाई नेता किया पुलिस ने नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आत्मदाह से पूर्व सफाई नेता किया पुलिस ने नजरबंद
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह वाल्मीकि के साथ गांव कोटवन में हुए हमले में पुलिस कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर सोमवार को आत्मदाह किए जाने से पूर्व पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने वाल्मीकि को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
28 अप्रैल को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिर्राज वाल्मीकि ने गांव कोटवन निवासी जिले सिह प्रधान एवं जबर सिंह प्रधान पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर पथराव एवं फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गिर्राज ने मथुरा पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। जिसे संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सोमवार की सुबह मथुरा जाने से पूर्व ही उसे उसके घर में नजरबंद कर दिया। जिससे वह मथुरा नहीं जा सका।
उधर, जिले सिंह प्रधान का कहना है कि उनके ऊपर लगाए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि मामले की जांच सीओ छाता कर रहे हैं, जांच पूरी होने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने दोपहर में गिर्राज सिंह के बठैन गेट स्थित निवास पर पहुंचकर उसकी पीड़ा सुनकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।