फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा लूटकांड: तीन दिन बाद भी लुटेरे पकड़ से दूर, पड़ोसी जनपदों में खाक छान रही पुलिस

Thu, 19 Aug 2021 06:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
mathura one crore robbery case: police did not get any clue of the robbers
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में 1.05 करोड़ रुपये की लूट करने वाले बदमाशों का सुराग तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी है। पुलिस की दो टीमों ने हाथरस में डेरा डाल रखा है तो कुछ टीमें अलीगढ़, आगरा और राजस्थान में लुटेरों की तलाश में खाक छान रही हैं। सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।



16 अगस्त को पुलिस चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बाइक सवार चार लुटेरों ने हथियारों के बल पर बुलियन कारोबारी अंकित बंसल से 1.05 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। आईजी आगरा नवीन अरोरा और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस की 10 टीमों को खुलासे में लगाया है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही हैं। पुलिस की टीमें केवल अंधेरे में तीर चला रही हैं।


संबंधित खबर- मथुरा 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरों को पकड़ने में नाकाम इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 125 पुलिसकर्मी

mathura one crore robbery case: police did not get any clue of the robbers
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हाथरस, अलीगढ़, आगरा और राजस्थान में पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी और सीडीआर खंगाल चुकी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। केवल सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की फोटो जरूर आ गए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुलासे में देर जरूर लग रही है, लेकिन खुलासा शत प्रतिशत होगा। लुटेरे भी गिरफ्त में होंगे और बरामदगी भी पूरी होगी।

mathura one crore robbery case: police did not get any clue of the robbers
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
दशकों पहले मुखबिरों के भरोसे वारदात को खुलासा करने वाली पुलिस अब केवल सर्विलांस पर निर्भर हो गई है। पुलिस के लिए सर्विलांस माफिक तो रहा, पर वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों ने भी इसका तोड़ निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura one crore robbery case: police did not get any clue of the robbers
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
अपराधी अब मोबाइल का प्रयोग कम कर रहे हैं। अगर उन्हें आपस में बातचीत करनी है तो वह व्हाट्सएप कॉलिंग करते हैं। इसी के चलते सीडीआर पुलिस खंगाल रही है, पर अभी तक ऐसा कोई नंबर पुलिस के हाथ नहीं लगा है जो कि लूट से पहले और बाद में प्रयोग किया गया हो। 
विज्ञापन
mathura one crore robbery case: police did not get any clue of the robbers
पीड़ित से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
1.05 करोड़ रुपये की लूट हुई या नहीं। यह सवाल हर किसी को कौंध रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित के बताए अनुसार इतनी ही धनराशि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि इतनी बड़ी रकम की लूट हुई होगी। लुटेरे हत्थे चढ़ने के बाद लूटी गई रकम और मिलीभगत सब उजागर हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed