{"_id":"5e9ab5588ebc3e6fc129a626","slug":"mathura-mp-hema-malini-reaction-on-attack-on-medical-team-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साकर्मियों पर हमले से भड़कीं हेमा मालिनी, हमलावरों को बताया कायर, कहा- शर्म करो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साकर्मियों पर हमले से भड़कीं हेमा मालिनी, हमलावरों को बताया कायर, कहा- शर्म करो...
Sat, 18 Apr 2020 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में चिकित्साकर्मियों पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। जनता से लेकर जनप्रतिनिधि तक इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम पर हमला करने वाले कायरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है।
वीडियो में मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते सांसद ने कहा कि लॉकडाउन 2 के बाद भी कुछ लोग ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया। चिकित्साकर्मियों पर पत्थर बरसाए। शर्म कीजिए..., थोड़ी इंसानियत जिंदा रखिए।

Trending Videos
'कायरों को मिले कड़ी सजा'
भाजपा सांसद ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थिति में हमारी हिफाजत कर रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले इन कायरों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।
हेमा मालिनी ने कहा कि याद रखिए, कोरोना वॉरियर्स है तो जिंदगी है। मैं प्रशासन से चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।
हेमा मालिनी ने कहा कि याद रखिए, कोरोना वॉरियर्स है तो जिंदगी है। मैं प्रशासन से चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।