फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Hurriyans showered love sticks on devotees

मथुरा: हुरियारिनों ने भक्तों पर बरसाईं प्रेम पगी लाठियां

Fri, 26 Mar 2021 08:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hurriyans showered love sticks on devotees
वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीराधाबिहारी मंदिर में लठामार होली खेलते श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीराधाबिहारी के सानिध्य में शुक्रवार को आश्रम गोदाबिहार में भव्य होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। भक्तों ने ब्रज के पारंपरिक रसियाओं व फूलों की होली का लुत्फ उठाया। ज्ञान गुदड़ी स्थित आश्रम गोदा बिहार में विराजित ठाकुर राधाबिहारी जी महाराज को अबीर-गुलाल निवेदित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

ठाकुरजी के समक्ष ब्रज के होली भजनों का सुमधुर गायन किया गया तो भक्त थिरकने पर मजबूर हो गए। तदोपरांत लठामार होली में ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तों पर जमकर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं तो भक्तों ने इसे प्रसाद रूपी समझ कर ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी के साथ भक्तों की फूलों की होली से हुआ। भक्त भी पवित्र भूमि में होलिकोत्सव की मस्ती में मदमस्त हो गए। स्वामी रंगनाथ आचार्य ने ब्रज की हुरायारिनों को ठाकुरजी की प्रसादी भेंट की। रामकुमार गोयल, अनंत आचार्य, वेदांत आचार्य, इंद्रेश पाठक, पंकज शर्मा, अमित यादव, सत्यम द्विवेदी, आनंदवल्लभ शर्मा, जयप्रकाश गौड़, महेंद्र राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed