{"_id":"6151c23f8ebc3e0585183d0d","slug":"mathura-gosevaks-freed-cows-going-to-goksi-vrindavan-news-agr509256380","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोसेवकों ने गोकसी को जा रहे गोवंश कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोसेवकों ने गोकसी को जा रहे गोवंश कराए मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। हरियाणा से ट्रक में तस्करी कर नेशनल हाईवे-2 के रास्ते गोकसी को जा रहे गोवंश को गोसेवकों ने वृंदावन क्षेत्र में घेराबंदी कर मुक्त करा दिया। पकड़े गए ट्रक में लगभग 33 गोवंश बरामद हुए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर गोवंश को गोशाला भेज दिया है। चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
रविवार रात में एक ट्रक हरियाणा से गोतस्करी कर गोकसी को नेशनल हाईवे-2 के रास्ते पलवल पहुंचा। इसकी सूचना गोसेवक शैलेंद्र हिंदू को मिली। वह टीम के साथ पलवल से ट्रक का पीछा करते हुए मथुरा की ओर चल दिए।
शैलेंद्र ने होडल, वृंदावन में गोसेवकों की टीम को सक्रिय कर दिया। वृंदावन गोरक्षा सेवा समिति के विकास पंडित ने रात में ही गोवर्धन के गोसेवक धीरज कौशिक, श्रेयस कुमार, बलराम चौधरी आदि टीम को हाईवे पर बुला लिया।
विज्ञापन
गोसेवकों ने ट्रक की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक से 32 गाय व एक बछड़ा बरामद कर भजन कुटी गोशाला के सुपुर्द कर दिया। ट्रक को पुलिस थाने ले गई। चालक मौके से फरार हो गया। वृंदावन गोरक्षा समिति के विकास पंडित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।