फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Gaj Graha Moksha Leela organized in Rangnath temple

मथुरा: रंगनाथ मंदिर में हुआ गज ग्राह मोक्ष लीला का आयोजन

Sat, 24 Jul 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Gaj Graha Moksha Leela organized in Rangnath temple
वृंदावन श्री रंगनाथ मंदिर मैं गज ग्राह मोक्ष लीला का भावपूर्ण दृश्य। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रंगनाथ मंदिर में शनिवार को गज ग्राह मोक्ष लीला का आयोजन किया गया। लीला में भगवान रंगनाथ गरुड़ वाहन पर विराजमान होकर पुष्करणी पर पहुंचे और गज की रक्षा कर ग्राह (मगरमच्छ) को मुक्ति प्रदान की।
विज्ञापन

आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को आयोजित लीला में भक्त और भगवान के संबंध को दिखाया गया हैं। सायंकाल बेला में पुष्करणी में गज (हाथी) जब स्नान करते हैं इसी दौरान वहां मौजूद ग्राह (मगरमच्छ) उनका पैर पकड़ लेता है। मगरमच्छ की पकड़ में आए गज ने इस संकट से निपटने के लिए भगवान का स्मरण किया। भक्त की पुकार पर स्वर्ण निर्मित गरुड़ जी पर विराजमान हो कर भगवान रंगनाथ पुष्करणी पहुंचे। जहां उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से ग्राह का उद्धार किया और गज को बचाया। भगवान का सुदर्शन चलते ही भक्त भगवान रंगनाथ के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया गजेंद्र मोक्ष भगवान की अद्भुत लीला है। खासतौर से वृंदावन के रंगजी मंदिर में इसका भक्तों के लिए यही संदेश है कि जो भगवान के अनन्नय शरणागत जीव होते हैं। उनके लिए भगवान सदैव उपस्थित रहते हैं। स्वामी रघुनाथ, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी, तिरुपति राव, आनंद राव, श्रीनिवास चित्रकार, पार्थ सारथी, शरद शर्मा, रामनिवास, राजू सक्सेना, अमर सक्सेना, भीम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed