{"_id":"6135bf968ebc3ebeb708ae57","slug":"mathura-declared-coronavirus-free-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हुआ कोरोना मुक्त: 17 महीने बाद श्रीकृष्ण की नगरी को मिली संक्रमण से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हुआ कोरोना मुक्त: 17 महीने बाद श्रीकृष्ण की नगरी को मिली संक्रमण से मुक्ति
Mon, 06 Sep 2021 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:02 PM IST
सार
जिले में 6 अप्रैल 2020 को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। 17 महीनों में नौ लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। इनमें कुल 22882 संक्रमित मिले। 400 मरीजों की मौत हो गई। 28 अगस्त 2021 से अब तक कोई नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिले में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है।
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 17 महीने बाद जनपद अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। पिछले 10 दिनों में जनपद में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। न ही अब कोई संक्रमित आइसोलेशन में है। नया केस न मिलने के बाद सोमवार को मथुरा जनपद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में 28 अगस्त से न तो कोई नया केस मिला है और न ही कोई संक्रमित आइसोलेशन में है। बीते 10 दिनों में कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने पर मथुरा को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। विदित है कि जनपद में 6 अप्रैल 2020 को एक साथ दो संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद दूसरी लहर ने तो जनपद में हाहाकार मचा दिया। लगभग 400 लोगों की मृत्यु हुई। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि मथुरा कोरोना मुक्त हो गया है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
रामकृष्ण मिशन में निशुल्क कोविड टीकाकरण मंगलवार से
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मंगलवार से लगातार निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसका लाभ प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अभी तक टीकाकरण से छूटे सभी 18 प्लस के लोग ले सकते हैं। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। अस्पताल के प्रशासक स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने कहा कि देश को कोविड के दौर से निकालने और मास्क फ्री इंडिया बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को इस निशुल्क टीकाकरण कैंप का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
डेथ ऑडिट कमेटी गठित
इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में प्राप्त बुखार एवं संक्रामक रोगों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम भेजी गई एवं जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। फरह ब्लॉक के गांव कोह निवासी स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में संक्रामक रोगों के कारण होने वाली मृत्यु की जांच के लिए पांच सदस्यीय डेथ ऑडिट कमेटी गठित कर दी गई है। - डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा
राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम