फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Case registered against foreign woman

मथुरा: विदेशी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Jun 2021 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Case registered against foreign woman
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विदेशी महिला द्वारा महिला दरोगा से हाथापाई करने के मामले में विदेशी महिला समेत तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक ऋतु सिंह की तहरीर पर केलोफोर्निया अमेरिका निवासी रेवेका उर्फ राधा दासी समेत तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर महिला से पूछताछ की जा रही है। इधर, इस मामले में नारायणी सेना के पदाधिकारियों ने विदेशी महिला व दरोगा के साथ हुई हाथापाई के प्रकरण पर अतिक्रमण स्थल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसमें विदेशी महिला को फंसाए जाने का मामला बताया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने अपनी आस्था से जुड़ी भजन कुटी को बचाने का मात्र प्रयास किया था, महिला कृष्ण भक्त लोगों को लॉकडाउन के दौरान भोजन वितरण का कार्य करती रही है। अतिक्रमण के नाम पर साधु-संतों की झोंपड़ियां और छोटी-छोटी गोशालाओं को ध्वस्त किया गया है, जबकि वृंदावन में अवैध निर्माण की बाढ़ है। नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य, न्यास प्रमुख आचार्य मनमोहन रामानुज, जिला प्रवक्ता अलका शर्मा, रामबाबू शर्मा, अयोध्या क्रांतिकारी सुरेश बघेल ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed