फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Brahmotsavam of Rangji temple will start from March 29

मथुरा: 29 मार्च से शुरू होगा रंगजी मंदिर का ब्रह्मोत्सव

Wed, 24 Mar 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brahmotsavam of Rangji temple will start from March 29
वृंदावन श्री रंगजी मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के बारे में जानकारी देते प्रबंध समिति के पदाधि? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल देवालय श्री रंगनाथ मंदिर दिव्यदेश का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव 29 मार्च से विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। इस दस दिवसीय आयोजन का मुख्य आकर्षण 4 अप्रैल को रथ का मेला रहेगा। इसकी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि यह उत्सव ब्रह्मा का बनाया उत्सव है। इसीलिए इसे ब्रह्मोत्सव कहते हैं। इस उत्सव में भगवान भक्तों के बीच जा कर दर्शन देते हैं। इस बार ब्रह्मोत्सव (रथ का मेला) 29 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें प्रात: और शाम को भगवान रंगनाथ विभिन्न वाहनों पर विराजमान हो कर मंदिर से बैंडबाजा के साथ निकलेंगे। इस उत्सव में 3 अप्रैल को होली, 4 अप्रैल को रथयात्रा और 5 अप्रैल को बड़ी आतिशबाजी प्रमुख रूप से रहेगी। इसके साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रघुनाथ आचार्य ने बताया कि ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ वैदिक परंपरानुसार ध्वजारोहण से होगा। इसके अंतर्गत अखिल ब्रह्मांड नायक को आमंत्रित करने के लिए गरुड़ जी का आह्वान कर उन्हें स्वर्ण स्तंभ पर आरूढ़ किया जाता है। इसी क्रम में देव आह्वान व आचार्य परंपरा को स्थापित किया जाता है। राकेश दुबे, तिरुपति, आनंद राव, हरस्वरूप, श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed