फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Balram Jayanti celebrated with reverence and devotion in ISKCON temple

मथुरा: श्रद्धा और भक्ति के साथ इस्कॉन मंदिर में मनाई बलराम जयंती

Sun, 22 Aug 2021 07:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Balram Jayanti celebrated with reverence and devotion in ISKCON temple
इस्कॉन मंदिर में बलराम जयंती महोत्सव में बलराम जी का पंचामृत अभिषेक करते मंदिर के सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन के श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलरामजी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। देश और विदेश से आए भक्तों ने भक्ति का आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में बलराम जयंती की धूम रही। सुबह मंदिर में बलराम जी के श्री विग्रह का मंत्रोच्चारण के मध्य इस्कॉन के भक्तों के द्वारा अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ। सुबह मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों और गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंदिर में सुबह मंगला आरती, शृंगार दर्शन के दर्शन हुए। सुबह 10 बजे शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि तथा वेद मंत्रोच्चारण के मध्य ब्रजराज भगवान बलराम का दूध, दही, घी, बूरा, शहद, यमुना जल आदि जड़ी बूटियों से पंचामृत अभिषेक कराया गया। देश और विदेशी से आए भक्त मृदंग की थाप पर हरिनाम संकीर्तन पर थिरकते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी मुकुंददत्त दास ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना आपदा के चलते मंदिर में सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए भक्तों को प्रवेश दिया गया। अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, शंखधारी दास, गणपति दास, रविलोचन दास एवं बिमलकृष्ण दास आदि के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, रसिया, आस्ट्रेलिया, ब्राजील आदि देशों के भक्तों के साथ भारत के कई राज्यों से आए भक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed