फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Army jawan martyred in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ मथुरा का लाल, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 02 Aug 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Mathura Army jawan martyred in jammu and kashmir
शहीद रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में मथुरा का एक लाल शहीद हो गया। कोसीकलां के गांव हुलवाना निवासी रामवीर सिंह आतंकियों से खूब लड़ा। इस जांबाज द्वारा चलाई गईं गोलियां कई आतंकियों को लगी थीं। सीमा का यह प्रहरी अंतिम सांस तक लड़ता रहा और भारत मां पर कुर्बान हो गया।
विज्ञापन


सेना से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। गुरुवार की देर रात को करीब 12 बजे सूचना मिली और उसके बाद आपरेशन सर्च शुरू हुआ।
विज्ञापन


सेना ने उस इलाके को घेर लिया था जहां आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी थी। आपरेशन शुरू होते ही सेना और आतंकियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
 

सेना की इस टीम में मथुरा के कोसीकलां में हुलवाना गांव का रामवीर सिंह भी था। बताया जाता है कि इस आपरेशन में रामवीर सबसे आगे था। मुठभेड़ में रामवीर द्वारा की गई फायरिंग में कई आतंकियों को गोली लगने की भी सूचना है।

इस जांबाज ने आतंकियों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था। मुठभेड़ में रामवीर के गोलियां लगीं और वह दुश्मनों से लड़ते लड़ते देश के लिए शहीद हो गया। सेना के अफसरों ने शुक्रवार की तड़के करीब पांच बजे रामवीर के चचेरे भाई महेश को फोन करके इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों को जो बताया गया है उसके मुताबिक शनिवार की दोपहर तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed