फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Anoop Jalota made Divya Radhakrishna feel from Surdas's posts

मथुरा: अनूप जलोटा ने सूरदास के पदों से कराई दिव्य राधाकृष्ण की अनुभूति

Wed, 10 Mar 2021 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Anoop Jalota made Divya Radhakrishna feel from Surdas's posts
मथुरा। वृंदावन शोध संस्थान के सभागार में संत शिरोमणि सूरदास महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा भ? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में दो दिवसीय सूरदास महोत्सव में भजन गायक अनूप जलोटा ने सूरदास के पदों से दिव्य राधाकृष्ण की अनुभूति कराते हुए एक के बाद एक भजन प्रस्तुत करते हुए समा बांध दिया। ओडिसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा व केविन बच्चन ने ‘युगल ओडिसी नृत्य’ के माध्यम से कृष्ण के जीवन से श्रोताओं को जोड़ते हुए संपूर्ण वातावरण को कृष्णमय कर दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहे।
विज्ञापन

बुधवार से वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित सूरदास महोत्सव में देश भर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कार्यक्रम संयोजक अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर पीआर शास्त्री, डॉक्टर मुकेश आर्य बंधु ने दीप जलाकर किया। जयपुर घराने की विश्व विख्यात गुरु पंडित दुर्गा लाल की तीसरी पीढ़ी ने तीन ताल प्रस्तुत किए। पंडिता उमा डोगरा द्वारा रचित तीन ताल पर कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति कलाकारों ने दी।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूरदास महोत्सव के माध्यम से यह प्रयास न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर संयोजक गीतांजलि शर्मा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, आहार विशेषज्ञ चंदन पांडेय, वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक एससी दीक्षित, माधव आचार्य, मोहित शर्मा, डॉ. नीतू गोस्वामी, साधना गोस्वामी, वृषभान गोस्वामी, अक्षिता सिंह, दीक्षा सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अलका निवेदन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed