फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Ancient heritage of Vrindavan in crisis

मथुरा: संकट में वृंदावन की प्राचीन धरोहर

Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ancient heritage of Vrindavan in crisis
पुराना श्री राधावल्लभ मंदिर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन के वर्तमान स्वरूप में करीब 350 से 400 साल पुराने मंदिर, आश्रम और कुंज निकुंज स्थित हैं, जिनका अस्तित्व अब संकट में है। कई प्राचीन धरोहर तो दम तोड़ रही हैं। इसमें वृंदावन के प्रमुख मंदिर भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, यहां के कुंज-निकुंज की शोभा बने वृक्षों को भी मिटा दिया गया है। इससे यहां का वन क्षेत्र बढ़ने के बजाए घट रहा है।
विज्ञापन

भले ही प्राचीन धरोहर की दृष्टि से वृंदावन बहुत धनी शहर है। यहां के चार मंदिरों का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है। इसके अलावा अनेक प्राचीन भवनों में शामिल मंदिर और धर्मशालाएं निजी संपत्ति बने हैं। लेकिन ये सब बगैर उचित रखरखाव के दम तोड़ रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देखरेख वाले गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर से पत्थर आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

इन मंदिरों के भवनों में दरारें आ गई हैं। निजी संपत्ति में शामिल प्राचीन धरोहरों को मिटाया जा रहा है। यहां तक कि वृंदावन के मूल स्वरूप का हिस्सा अनेक क्षेत्रों से वृक्षों को नष्ट कर दिया गया है। यहां ऊंचे भवन बना दिए गए हैं। यमुना के प्राचीन खूबसूरत घाट अब जमीन का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित मंदिरों के आसपास 585 अवैध निर्माण
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जनसूचना के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक वृंदावन के चार प्राचीन धरोहरों के आसपास 585 अवैध निर्माण हैं। इन प्राचीन धरोहरों में श्रीगोविंद देव मंदिर, श्रीमदनमोहन मंदिर, श्रीजुगलकिशोर मंदिर एवं पुराना श्रीराधावल्लभ मंदिर शामिल हैं। यह जानकारी बाग-बुंदेला निवासी एडवोकेट प्रहलादकृष्ण शुक्ला को जनसूचना के तहत एएसआई ने उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed