{"_id":"614dcdab8ebc3e090929ec6e","slug":"mathura-abducted-girl-found-in-rambagh-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से अगवा बालिका आगरा में मिली: दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस ने कराया मेडिकल, अपहरणकर्ता की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से अगवा बालिका आगरा में मिली: दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस ने कराया मेडिकल, अपहरणकर्ता की तलाश
Fri, 24 Sep 2021 06:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:37 PM IST
सार
मथुरा की रहने वाली बालिका का अपहरण गुरुवार को हुआ था। पुलिस ने 24 घंटे में उसे बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ता ने बालिका को रातभर में खेतों में रखा। सुबह मौका पाकर बालिका वहां से भाग आई। बालिका के साथ दुष्कर्म होने की आशंका है। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में पुलिस ने अपहृत 12 साल की बालिका को 24 घंटे में आगरा से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धारा भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना फरह के एक गांव से गुरुवार को बाइक सवार युवक बालिका को उसके घर से अगवा करके ले गया था। बाइक सवार ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब बालिका के अपने दादा और दादी के साथ घर पर थी। उसके माता-पिता नौकरी पर गए थे।
विज्ञापन
रामबाग पुल के पास मिली बालिका
शाम को बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण में मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ता की तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह फरह कोतवाल अवधेश प्रताप सिंह टीम के साथ बालिका की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बालिका के आगरा के रामबाग पुल के पास होने की सूचना मिली, जहां से उसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बालिका से पूछताछ करके पुलिस की टीमें उन स्थलों पर गई हैं, जहां उसे अपहरणकर्ता ले गया था। जल्द ही अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होगा।
बालिका को बस से लेकर गया आगरा
कोतवाल फरह अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार बालिका को पहले मथुरा आया। यहां पर बालिका को नए कपड़े दिलवाए। फिर यहां पर बाइक खड़ी करने के बाद बस से बालिका को आगरा ले गया। रातभर उसे खेतों में रखा। इसी बीच मौका पाकर बालिका उसके चंगुल से भाग गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फरह, मथुरा बस अड्डा और हाईवे के सीसीटीवी फुटेज पुलिस की टीमें खंगाल रही है। आरोपी ने बाइक कहां खड़ी की और फिर किस नंबर की बस पकड़ी। यह सारी जानकारी पुलिस की टीमें जुटा रही है।
अपहरणकर्ता ने अपना मोबाइल प्रयोग न करके राह चलते लोगों का फोन इस्तेमाल किया है। जिनके मोबाइल इस्तेमाल फोन किए गए हैं, वह भी अपहरणकर्ता को नहीं जानते। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।