{"_id":"6072f31f8ebc3e8d17723530","slug":"mathura-a-truck-loaded-with-bovine-caught-two-smugglers-arrested-kosi-news-agr4881462126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवंश से लदे ट्रक को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवंश से लदे ट्रक को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गोरक्षक दल की टीम की सक्रियता से कोटवन चौकी के समीप से पुलिस ने रविवार को गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। यह ट्रक आगरा से मेवात भेजा जा रहा था। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशुओं को श्रीकृष्ण गोशाला भेजा गया।
गोरक्षक दल को गोवंश से भरे एक ट्रक के कोसी से होते हुए मेवात की ओर जाने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने कार्यकर्ताओं को सतर्क कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने कोटवन चौकी पर वाहन की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक का रोकने के लिए इशारा किया तो चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। ट्रक को रोकने के लिए पुलिस चौकी के सामने घेराबंदी की गई। ट्रक को दो तस्करों के साथ यहां पकड़ लिया गया। ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाया गया तो अंदर गोवंश थे।
कुल 23 गोवंश ट्रक में लदे थे। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सद्दाम निवासी गांव अडवर, सौराव निवासी ढारौली, जिला नूंह मेवात, हरियाणा बताया है। पशु तस्करों ने बताया कि गोवंश को आगरा से मेवात ले जाया जा रहा था। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, गोवंश निवारण अधिनियम, जानलेवा हमला करने के मामला समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।