फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 1.25 crore earthly Shivling will be constructed at Sripriyakant Zoo temple

मथुरा: श्रीप्रियाकांत जू मंदिर पर होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Mon, 26 Jul 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 1.25 crore earthly Shivling will be constructed at Sripriyakant Zoo temple
मथुरा। वृंदावन स्थित श्री प्रियाकांत जू मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण करते देवकीनंदन महार? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। प्रियाकांत जू मंदिर में सावन मास में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा। साथ ही शिव आराधना की जाएगी। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने एक लाख शिवलिंग निर्माण कर उनका अभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवकथा श्रवण कराते हुए ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि काल को संवारने वाले देवता महाकाल शिव हैं। सावन मास में पार्थिव शिवलिंग पूजा संसार के कष्टों का निवारण करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिट्टी से बने हैं और अंत में मिट्टी में ही मिल जाना है। इस संसार में हम सभी एक निश्चित काल (समय) के लिए आए हैं। हमारा यह जीवन काल सात्विक एवं सार्थक हो जाए, भगवान की भक्ति इसी का उपाय करती है। कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक है, ऐसे में भक्त अपने घरों पर पार्थिव शिवलिंग पूजा कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर पर इस आयोजन में 21 अगस्त तक मिट्टी के सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से महालक्ष्मी यज्ञ एवं 11 बजे से 1 बजे तक देवकीनंदन महाराज द्वारा शिव महापुराण कथा श्रवण कराई जाएगी। प्रतिदिन बनाए हुए शिवलिंगों का सांय 4 बजे से अभिषेक कर विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed