फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maternal uncle died from heart attack due to shock of nephew death in Agra

Agra News: भांजे की मौत के सदमे में मामा को आया हार्टअटैक, हो गई मौत; नहाते समय यमुना में डूब गया था

Mon, 05 Jun 2023 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

आगरा में भांजे की मौत के सदमे में मामा को हार्टअटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। दरअसल भांजा दोस्तों के साथ नहाते समय यमुना में डूब गया था।

विज्ञापन
maternal uncle died from heart attack due to shock of nephew death in Agra
थाना सदर बाजार, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाथी घाट पर शनिवार को यमुना में नहाते समय तीन दोस्तों ऋतिक, विष्णु उर्फ सोनू और तुषार के साथ सचिन भी डूबा था। रविवार को चारों दोस्तों के शव एक-एक कर मिल गए। परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं भांजे सचिन की मौत का सदमा मामा राजू को ऐसा लगा कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यमुना में नहाते समय डूब गए दोस्त

सदर थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी सचिन, तुषार, ऋतिक, विष्णु उर्फ सोनू, विशाल और पवन शनिवार को मोहल्ले की एक वृद्धा की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वह ताजगंज श्मशान घाट से हाथी घाट पर पहुंचे। पवन और विशाल पूजा करने के लिए रुक गए, जबकि बाकी दोस्त यमुना में नहाते समय डूब गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद मिले शव

रविवार को एक बार फिर पुलिस ने तलाश की। सुबह करीब नौ बजे दशहरा घाट पर तुषार का शव मिला। दो घंटे बाद ऋतिक और विष्णु उर्फ सोनू के शव मिले। सचिन का शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर एक गड्ढे में फंसा मिला। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए।

यह भी पढ़ें-- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने

रोते-रोते सीने में दर्द हुआ और गिर पड़े

सचिन से उसके मामा राजू बेहद प्यार करते थे। वह सैंया के गांव कुरसंडा निवासी थे। तबीयत खराब रहने की वजह से 15 क्वार्टर, सदर में ही रह रहे थे। सचिन रोजाना मामा के पास सुबह और शाम आता था। दोनों साथ ही रहते थे। शनिवार को सचिन के यमुना में डूबने पर परिवार में लोग जुटने लगे। यह देखकर राजू परिवार वालों से पूछताछ करने लगे लेकिन किसी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। रात करीब 11 बजे उन्हें सचिन के डूबने का पता चला। इस पर वो रोने लगे। रोते-रोते सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

चार बहनों में अकेला था विष्णु

विष्णु उर्फ सोनू चार बहनों में अकेला भाई था। उसकी तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अविवाहित है। सोनू परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहनों के आंसू नहीं रुक रहे थे।

यह भी पढ़ें-- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed