फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mastermind of fraud worth crores Gaga was barely caught police is investigating

UP: बमुश्किल हाथ आया करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गागा, फरीदाबाद पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 01 Jul 2024 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

साढ़े सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार डिब्बा कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा नेपाल भागने पर फरीदाबाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस कराया था। 
 

विज्ञापन
mastermind of fraud worth crores Gaga was barely caught police is investigating
गागा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चर्चित डिब्बा कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा को फरीदाबाद की पुलिस ने साढ़े सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। 10 दिन की रिमांड पर लेकर आरोपी से हड़पी गई रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए आगरा में किनारी बाजार स्थित उसके प्रतिष्ठान से लेकर नेपाल तक दबिश दी थीं। तब कहीं जाकर आगरा से पकड़ा जा सका था।
विज्ञापन


फरीदाबाद साइबर सेंट्रल थाना पुलिस ने युवती से साढ़े 7 करोड़ की धोखाधड़ी में छानबीन शुरू की थी। 16 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगरा के स्वदेश वर्मा उर्फ गागा का नाम सामने आया था। दिल्ली से फरीदाबाद पुलिस ने उसके साथियों को उठाया था। उन्होंने पूछताछ में राज उगले थे। गागा को इसकी भनक लग गई थी। वह आगरा से भाग गया था। सीधे नेपाल गया था।
विज्ञापन


 

फरीदाबाद पुलिस ने बचने के लिए उसकी दुबई भागने की योजना थी। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी कराया था। उसकी तलाश में फरीदाबाद पुलिस नेपाल तक गई थी। वहां भी कई जगह छानबीन की थी।

 

सराफा बाजार में गागा की गिरफ्तारी कारोबारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फरीदाबाद में दर्ज मुकदमा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। किनारी बाजार में गागा की वर्मा संचार सेवा, बाजार में कारोबारियों को आपस में बातचीत के लिए लाइन उपलब्ध कराती है। यह एक तरह की डॉट फोन सेवा है। गागा का यह काम बहुत पुराना है। आगरा में अवैध वादा एक्सचेंज का गागा का सबसे बड़ा काम है। उसकी गद्दी नेपाल और दुबई तक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed