फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in two-storey showroom of gas stoves in Vikas Market in Agra causing loss worth lakhs

Agra News: दो मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, धमाकों से क्षेत्र में दहशत; 10 लाख के नुकसान की आशंका

Fri, 27 Oct 2023 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 04:04 PM IST
सार

आगरा में दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हुए धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 10 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
massive fire broke out in two-storey showroom of gas stoves in Vikas Market in Agra causing loss worth lakhs
Agra News: दो मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, धमाकों से क्षेत्र में दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कमला नगर के विकास मार्केट में बृहस्पतिवार तड़के गैस चूल्हों के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। सिलिंडर फटने से दो धमाके हुए। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकल ने शोरूम का शटर तोड़कर पानी डाला। इस दौरान तारों से करंट भी फैल गया। कर्मचारियों को भी लगा। बाद में टोरंट ने बिजली सप्लाई बंद कराई गई। एक घंटे में आग बुझ सकी। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन


कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी निमित्त गंभीर का श्रीराम सिनेमा रोड पर विकास मार्केट में दो मंजिला शोरूम है। भूतल पर शोरूम है। इसमें गैस के चूल्हे, कुकर, मिक्सी की बिक्री होती है। वहीं पहली मंजिल पर सर्विस सेंटर है। निमित्त गंभीर ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे शोरूम बंद करके गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे स्थानीय लोगों ने शोरूम में आग लगने की जानकारी दी। पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। बड़ी संख्या में लोग भी आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीराम मंदिर निर्माण: जाति मजहब से दूर होकर श्रीराम के काम में जुटे मुस्लिम, पत्थरों पर उकेर रहे आकर्षक शिल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


आग भूतल पर लगी थी। दुकान का शटर बंद होने की वजह से दमकलकर्मी पानी नहीं डाल पा रहे थे। 2 छोटे सिलिंडर फटने से धमाके हुए। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाद में दमकलकर्मियों ने किसी तरह शटर को तोड़कर खोला। मगर, बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हो रहा था। 

इससे पानी डालते समय दमकलकर्मियों को करंट भी लग गया। बाद में टीम ने टाेरंट से बिजली आपूर्ति को बंद कराया। आग दूसरी मंजिल तक भी पहुंच गई। इस पर सीढ़ी लगाकर कर्मचारियों ने पानी डाला। आसपास के इलाके में धुआं ही धुआं हो गया।


यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

एफएसओ संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। 3 दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू कर लिया। मालिक ने 10 लाख का माल जलने का अनुमान बताया है। शोरूम में 5 लीटर के गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे, जिनमेंं धमाके हुए। समय रहते आग पर काबू कर लिया गया। आग अगर, फैल जाती तो मार्केट की अन्य दुकान भी चपेट में आ सकती थीं।

शहर में लगातार हो रहे अग्निकांड

बुधवार तड़के बमरौली रोड पर जनरल स्टोर और डांस एकेडमी में आग लग गई थी। मंगलवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कबाड़ गोदाम में आग लगी थी। इससे पहले सदर भट्ठी में केमिकल के गोदाम में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed