फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in power substation late at night in agra

आगरा: शास्त्रीपुरम विद्युत उपकेंद्र में देर रात लगी भीषण आग, अंधेरे में डूबा आधा शहर

Thu, 30 Sep 2021 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Sep 2021 09:14 AM IST
सार

शास्त्रीपुरम तिकोनिया पार्क स्थित विद्युत उप केंद्र में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। इस कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पुलिस और दमकल आ गईं। रात दो बजे तक आग बुझाने के प्रयास होते रहे।  
 

विज्ञापन
massive fire broke out in power substation late at night in agra
विद्युत उपकेंद्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित पावर ट्रांसमिशन के 132 केवी बोदला सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। इससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। रात 12 बजे लगी आग पर तीन बजे तक काबू पाने के प्रयास होते रहे। सुबह चार बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन


बोदला सब स्टेशन से बिचपुरी 40 से अधिक गांव व शहर के 10 से अधिक बिजलीघर प्रभावित हुए है। घटना के बाद करीब 1.50 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जयपुर हाउस, सुभाष पार्क, शाहगंज, केदार नगर, जवाहर पुरम, बोदला, शास्त्रीपुरम क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। 
विज्ञापन


रात 12 बजे लगी आग
शास्त्रीपुरम ए ब्लाक में 63 एमवीए का ट्रांसमिशन सेंटर है। रात करीब 12 बजे इसमें आग लग गई। यहां से टोरंट पावर को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी के कुछ सेक्टर, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, जयपुर हाउस आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि जानकारी पर दमकल पहुंच गईं। रात दो बजे तक आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। इलाकों में बिजली नहीं आने से लोगों ने टोरंट के कस्टमर केयर पर फोन करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed