फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason's death in suspicious circumstances, dead body found on roadside

Agra News: संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mason's death in suspicious circumstances, dead body found on roadside
कासगंज। पटियाली में संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसका शव नगला हीरा अशोकपुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एटा कोतवाली देहात की गली मनसुआ निवासी रमेश पाल (50) राज मिस्त्री का काम करता था। वह पटियाली के नगला हीरा में राज मिस्त्री का काम करने गया हुआ था। शुक्रवार को सांय के समय अपना काम निपटा कर पैदल अपने घर वापस जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव की शिनाख्त हो जाने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि राज मिस्त्री की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed