फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Martyr VijayBhan's body will reached today in chamroli village firozabad

फिरोजाबाद: गांव चमरौली पहुंचा शहीद विजयभान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Sat, 19 Oct 2019 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Martyr VijayBhan's body will reached today in chamroli village firozabad
शहीद विजयभान - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल विजयभान यादव का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके गांव चमरौली पहुंचा। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शहीद की पत्नी और बच्चों के आंसू नहीं थम रहे थे, वहीं बूढ़ी मां बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गई। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला। 
विज्ञापन


गांव में दो दिन से मातम का सन्नाटा पसरा था। ग्रामीण वीर जवान विजयभान के शव का इंतजार कर रहे थे। शनिवार दोपहर को जैसे ही शहीद विजयभान का शव गांव पहुंचा, भारत माता के जयकारे, जब तक सूरज चांद रहेगा, विजयभान का नाम रहेगा नारे गूंजने लगे। शहीद को अंतिम दर्शन करने को काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन और भाजपा नेताओं की बेरुखी के चलते शहीद के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों को गुस्सा था कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन उनके दरवाजे तक नहीं आया। इसे लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के लिखित आश्वासन पर राजी हुए परिजन

शहीद के परिजनों की मांगे की कि उनको पेट्रोल पंप आवंटित किया जाए। शहीद की पत्नी को नौकरी दी जाए तथा मृतक के लड़के को जो भी मुआवजा मिलना है उसकी घोषणा होनी चाहिए। जिलाधिकारी के लिखित में आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। 

बता दें कि 17 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर बार्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) की टीम द्वारा पीछे से की कई फायरिंग में बीएसएफ की 117 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल विजयभान सिंह यादव (52) पुत्र सुंदर सिंह यादव शहीद हो गए थे, जबकि उनका साथी राजवीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed