{"_id":"676120e0db4bcd8cac05256c","slug":"married-woman-was-not-even-afraid-of-police-or-jeth-threatened-policemen-were-sweating-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जा: जेठ तो छोड़िए पुलिस से भी न डरी विवाहिता, ऐसी धमकी...छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जा: जेठ तो छोड़िए पुलिस से भी न डरी विवाहिता, ऐसी धमकी...छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने
Tue, 17 Dec 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:27 PM IST
सार
जेठ के मकान पर कब्जा करने की जिद पर अड़ी विवाहिता के तेवर देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस उसे समझाने के लिए गई थी, लेकिन महिला की हरकत की वजह से पुलिसकर्मियों को वापस लौटना पड़ गया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के राजीव गांधी नगर में एक महिला जेठ के मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गई है। शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस जब समझाने के लिए पहुंची तो महिला ज्वलनशील पदार्थ निकाल कर ले आई और अपने ऊपर छिड़कने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मी लौट गए। महिला ने जेठ पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिवा कुछ दिन पहले अपने जेठ के घर पहुंची तो वहां उन्हें घर नहीं घुसने दिया गया। इसके बाद शिवा परिजनों के साथ घर के बाहर ही बैठ गई थी। रात को पुलिस ने उन्हें दूसरे प्लॉट में ठहराया था। अगले दिन शिवा ताला तोड़कर जेठ के घर से सटे कंपाउंड में घुस गई थीं। इसके बाद जेठ के मकान के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गई थीं। जेठ की ओर से मकान में अपने जेवर नकदी होने और कब्जे की शिकायत कोतवाली में की गई थी।
सोमवार को जब पुलिस शिवा से बात करने के लिए पहुंची तो वह भड़क गई और साफ कह दिया कि वह घर से नहीं निकलेगी। इस बीच शिवा ज्वलनशील पदार्थ ले आई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का तो पुलिसकर्मी वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
शिवा ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ आए जेठ ने उन पर पेट्रोल डाल कर मारने की कोशिश की। मामले को लेकर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के लिए जेठ के ही घर में अलग कमरा की व्यवस्था की गई है। समस्या के समाधान न होने तक वह मां के साथ वहीं पर रहेगी।