फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman told in-laws wanted her to sit at table with them and drink alcohol

विवाहिता ने पुलिस से बयां किया दर्द: काश! ससुराल वाले समझ पाते, मैं शराब नहीं पीती तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता

Mon, 09 Oct 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

आज समाज भले ही कितना भी बदल गया है, लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं कि हर घर में बहू से संस्कारी होने की उम्मीद की जाती है। लेकिन आगरा में जो मामला सामने आया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां ससुराल वाले चाहतें हैं कि वो शराब पिए...
 

विज्ञापन
married woman told in-laws wanted her to sit at table with them and drink alcohol
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अजीब मामला आया। पत्नी का कहना था कि ससुराल में सभी एक टेबल पर बैठकर शराब पीते हैं। उस पर भी शराब पीने कर दबाव बनाते हैं, मना करने पर मारपीट करते हैं। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि पति ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां का है मामला 
न्यू आगरा थाना क्षेत्र का युवक एक दवा कंपनी में एमआर की नौकरी करता है। उसकी शादी 8 साल पहले सिकंदरा की युवती से हुई। दोनों की एक 7 साल की बेटी भी है। पत्नी का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर शराब पीने का दबाव बनाते हैं। उसने मना किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह कुछ दिनों से मायके में है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। 

ये भी पढ़ें - यूपी: कौन है प्रखर गर्ग? जिसने हाईकोर्ट में बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ देने की लगाई अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

कराई गई काउंसिलिंग
रविवार को दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। पत्नी ने बताया कि ससुराल में रोज शाम को पति, ससुर, जेठ, जेठानी एक ही टेबल पर शराब पीते हैं। उस पर दबाव बनाते हैं। पीने की मना करने पर बेटा ना होने का ताना मारते हैं। विरोध पर सब मिलकर मारपीट करते हैं। 

ये भी पढ़ें-  शर्मनाक: सहकर्मी के गंदे थे इरादे, महिला को नहीं था अंदाजा; होटल के कमरे में जो हुआ...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन

ससुराल वालों को कई बार समझाया
उसने ससुराल वालों को कई बार समझाया कि अब बेटी बढ़ी हो गई है, आप सब लोग भी बच्चों के सामने शराब मत पीया करो। आरोप है कि ससुराल में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पति का कहना है कि हां घर में सब लोग एक साथ शराब पीते हैं। इसमें बुराई क्या है। मगर कोई किसी पर पीने के लिए दबाव नहीं बनाता। काउंसिलर अमित गौड़ ने बताया कि पति-पत्नी को समझाने कर प्रयास किया था। मगर, बात नहीं बन सकी। मामले में दोनों को अगली तारीख दे दी गई है। 

ये भी पढ़ें - Ram Barat: आगरा की राम बरात में जिस रथ पर सवार होकर निकलते हैं रघुवर, वो है चांदी का;  6 साल में हुआ था तैयार

16 जोड़ों में हो गया समझौता 
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि रविवार को 120 जोड़े बुलाए थे। 45 जोड़े उपस्थित हुए। 16 में समझौता हो गया। 7 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। अन्य मामलों में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed